जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा ये सप्‍ताह, होगा लाभ ही लाभ

वैदिक ज्योतिषशास्त्र(Vedic astrology) में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों (constellations) की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) का आकंलन किया जाता है। जानिए 15-22 नवंबर तक किन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ…

कर्क राशि-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के सहयोग से भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पठन -पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मधुर संबंध बनाए रखें। लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि-
नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। मि‍त्रों के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है।

कन्या राशि-
बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। परिवार में सुख-शांति(peace and harmony) रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। नए व्‍यापार को लेकर कुछ योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं। कार्य में सफलता (Success) म‍िलेगी।


मकर राशि-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ राशि-
वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग(financial support) मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्‍त हो सकता है। आय में वृद्धि‍ होगी।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

'मैं भूल जाता हूं कि तुम अभी जिंदा हो', 80 साल के सांसद पर एलन मस्क का तंज

Mon Nov 15 , 2021
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला चीफ एलन मस्क रविवार को एक और विवादित ट्वीट में उलझ गए। अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स द्वारा टैक्स की ऊपर किए गए एक ट्वीट में उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने 80 वर्षीय सैंडर्स को लिखा- ‘मैं भूल जाता हूं कि तुम अभी भी जिंदा हो।’ ट्विटर […]