बड़ी खबर

राहुल गांधी को उनके पिता की तरह बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली (New Delhi)। महाराष्ट्र (Maharashtra) की नासिक पुलिस (Nashik Police) को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former President Rahul Gandhi) को उनके पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की तरह से बम (bomb threat inputs) से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।

राहुल को मिली है जेड प्लस सुरक्षा
राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।

Share:

Next Post

होली के दिन शनि होंगे उदय, लगेगा चंद्र ग्रहण का साया, इन तीन राशियां के चमकेंगे भाग्य

Sat Mar 2 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । इस साल 25 मार्च के दिन होली (Holi) है। होली के दिन ही शनि (shani) अस्त से उदय होने जा रहे हैं। इस दिन चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) का साया भी है। ऐसे में ग्रहों की चाल के मद्देनजर इस साल की होली कुछ राशियों के लिए काफी शुभ साबित […]