मनोरंजन

देश को मेडल दिलाने वाली खूबसूरत हीरोइन को जान से मारने की धमकी, जानें क्या हैं अभिनेत्री का नाम 

मुंबई। सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ‘ममंगम’ की हीरोइन प्राची तेहलान की इन दिनों दक्षिण सिनेमा से लेकर मुंबई तक खूब तलाश हो रही है। हिंदी सिनेमा के 70 के दशक के दौर पर बन रही एक वेब सीरीज में परवीन बाबी से मिलते जुलते किरदार के लिए जब प्राची तेहलान की तलाश शुरू हुई तो उनका पता लगाने के लिए ये सीरीज बनाने वालों ने उनकी खोज शुरू की।

पता चला कि प्राची तेहलान का न तो मुंबई में कोई ठिकाना है और न ही चेन्नई, हैदराबाद या कोच्चि में। दिल्ली की मूल निवासी प्राची अभिनय क्षेत्र में आने से पहले देश के लिए नेटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में खेल चुकी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक भी जीत चुकी हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने अपने पति रोहित सरोहा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है, उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही हैं। उनका पीछा किया जा रहा है और हर उस ठिकाने पर अपरिचित चेहरे नजर आते रहते हैं, जहां वह रह चुकी हैं। और, इसीलिए वह अपने अभिनय करियर पर भी फोकस नहीं कर पा रही हैं।


ये पूछे जाने पर कि क्या हाल फिलहाल मुंबई आने वाली हैं? प्राची का कहना था कि वह पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा लगाकर थक चुकी हैं। लेकिन अब बाहर निकलने पर उन्हें अपनी जान का खतरा है लिहाजा वह कहीं आ जा नहीं रही हैं।

प्राची के मुताबिक जान है तो जहान है और अगर जान ही नहीं रही तो फिर अभिनय करके भी क्या होगा। उनका कहना है कि अपराधियों को पकड़ने की बजाय पुलिस उन्हें एक राज्य से दूसरे राज्य के चक्कर लगवा रही है। और, अब वह एक्टिंग को पूरी तरह से छोड़ने का मन बना रही हैं।

प्राची तेहलान ने टेलीविजन के सुपरहिट सीरियल ‘दीया बाती और हम’ से अपनी पहचान बनाई और फिर बड़े परदे पर भी अपनी धाक जमाई। प्राची की पिछली फिल्म ‘ममंगम’ मलयालम, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई। इस फिल्म ने खाड़ी देशों के अलावा भारत में भी अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही प्राची के शादी की खबरें आने लगीं थीं। नेशनल लेवल की नेटबॉल खिलाड़ी रहीं प्राची तेहलान की शोहरत दक्षिण भारतीय सिनेमा के अलावा मुंबई में खूब रही है।

Share:

Next Post

गुंबद जैसा नजर आता है सचिवालय... तोड़ेंगे

Wed May 31 , 2023
तेलंगाना सचिवालय को लेकर विवाद गहराया हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित सचिवालय के गुंबद को लेकर राजनीति गरमा गई है। कुछ दिन पहले तेलंगाना प्रदेश भाजपाध्यक्ष बांदी उपाध्याय ने पुराने हैदराबाद में बने सचिवालय के ऊपरी हिस्से को मस्जिद के गुंबद जैसा बताया था और कहा था कि अब भाजपा बाबरी मस्जिद की तरह […]