img-fluid

इन्दौर में 24 घंटे में तीन हत्याएं, 5 बच्चों ने 2 को मार डाला

November 08, 2024

इंदौर (Indore)। पुलिस कमिश्नरी के बाद भी शहर में हत्या के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। शहर में गत 24 घंटे में 3 थाना क्षेत्रों में 3 हत्याएं हो गईं। इसमें भी खास बात यह है कि 2 हत्याओं के आरोपी तो नाबालिग हैं। परसों सुबह बहू-बेटे के बीच चल रहे विवाद में द्वारकापुरी में बेटे शंकर ने अपनी मां रेखा की हत्या कर दी थी। कल देर रात बाणगंगा क्षेत्र में छोटे भाई रोहित को बचाने आए प्रिंस गौड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।


डीसीपी हंसराजसिंह ने बताया कि पुराने झगड़े को लेकर यह हत्या हुई। हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों नाबालिग हैं, वहीं तीसरी हत्या कल रात आजाद नगर में हुई। इस मामले में भी दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों हत्याओं के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं हत्याएं व मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन में भी नाबालिगों के नाम सामने आ रहे हैं।

Share:

  • 'भारत ने रूसी तेल खरीदकर पूरी दुनिया का भला किया'- पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

    Fri Nov 8 , 2024
    नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) के अनुसार वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रूस (Russian) से तेल (Oil) खरीदने के भारत (India) के फैसले से वैश्विक तेल कीमतों (Price) में संभावित उछाल को रोकने में मदद मिली है। अबू धाबी (Abu Dhabi) में सीएनएन की बेकी एंडरसन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved