img-fluid

फ्लाईओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद, मचा हड़कंप

February 08, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर (Peeragarhi Flyover) पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कार टवेरा थी और उसमें से 3 लोगों के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, फायर टीम को लावारिस कार मिलने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार में तीन लोग मृत पाए गए ,जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की गई है।

मृतकों की पहचान हुई
कार में संदिग्ध हालत में तीनों की मौत हुई है और मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुषों के शव मिले है। जिन लोगों के शव मिले, उनकी पहचान रणधीर सिंह (60 वर्ष), लक्ष्मी सिंह (40 वर्ष) और शिव नारायण (46 वर्ष) के रूप में हुई है।


  • पुलिस ने क्या बताया?
    डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डेडबॉडी हो सकती हैं। यहां पर जब आकर देखा तो 3 लोग डेड थे। उनकी पहचान कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

    हालही में दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या हुई थी
    हालही में दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय की हत्या का भी मामला सामने आया था। दिल्ली के पांडव नगर के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय को चाकू से गोदकर मारा गया था। इस मामले में तीन नाबालिग पकड़े गए थे। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिसमें मृतक के गले और सीने में भी कई बार हमला किया गया था। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और उसकी पहचान अरुण राज के रूप में हुई थी।

    इस मामले में पुलिस ने बताया था कि 3 युवक बाइक से आ रहे थे, इसी दौरान उनका डिलीवरी बॉय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि नाबालिग आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

    Share:

  • कुप्रबंधन की शिकार है राजस्थान सरकार - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    Sun Feb 8 , 2026
    जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) कुप्रबंधन की शिकार है (Is victim of Mismanagement) । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अपनी सरकार के दो साल के कार्यकाल की तुलना पिछली कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल से की थी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved