विदिशा। रविवार शाम उदयगिरी (Udayagiri) के पीछे बैस नदी के डेम (Dam) में नहाते समय तीन बच्चों के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर तीन बच्चों कें कपड़े मिलने से यह आशंका व्यक्त की गई है। सूचना मिलने पर सीएसपी विकास पांडे, कोतवाली थाने का बल, एसडीआरएफ और होमगार्ड (SDRF and Home Guard) के जवान भी उदयगिरी के पीछे पहुंचे। लापता बच्चो की तलाश शुरू की गई है। कपड़ों के साथ बच्चों के मोबाइल भी मिले हैं।
रविवार की शाम चार बजे के लगभग उदयगिरी के पीछे बैस नदी के डेम में तीन बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। जिनकी तलाश की जा रही है। हालांकि देर शाम तक उनका पता नहीं चला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved