img-fluid

जर्मनी में इमारत में आग लगने से तीन भारतीयों की मौत, हत्या के संदेह में रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार

October 15, 2026

नई दिल्ली। जर्मनी के बोखुम शहर (The German city of Bochum) में एक रिहायशी इमारत (Residential building) में आग लगने से तीन भारतीय नागरिकों (Indian citizens) की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आग लगाने के संदेह में इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग दुर्घटनावश लगी थी या जानबूझकर लगाई गई थी।

सुबह करीब 4:15 बजे लगी आग

जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे बोखुम शहर के हॉफस्टेड इलाके में हुई। रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान के दौरान दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से तीन लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों की उम्र 25, 27 और 26 वर्ष बताई गई है। इनमें दो महिलाएं 25 और 27 साल की थीं, जबकि पुरुष की उम्र 26 वर्ष थी।



  • आग के कारण पांच अन्य लोग धुएं की चपेट में आ गए। उन्हें उपचार के लिए बोखुम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका को खारिज कर दिया है।

    इमारत में रहने वाला 41 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

    पुलिस ने पूछताछ और शुरुआती जांच के आधार पर इमारत में ही रहने वाले 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आग गलती से लगी या किसी ने जानबूझकर आग लगाई थी। मामले में हत्या की आशंका सहित आग लगने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

    मृतकों की पहचान और आग लगने के कारणों की जांच जारी

    स्थानीय मीडिया ने अभी तक मृतक भारतीय नागरिकों के नाम और उनके गृह राज्यों के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा, घायल हुए पांच लोगों की राष्ट्रीयता भी स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल गिरफ्तार रोमानियाई नागरिक पुलिस की हिरासत में है और जांचकर्ता घटना से जुड़े तथ्यों तथा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

    Share:

  • ट्रंप ने बाघ के हमले में युवक की मौत का वीडियो किया शेयर, फिर AI क्लिप पोस्ट की; परिवार बोला- हमारा दुख बढ़ रहा है

    Thu Oct 15 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्रिटेन के एक वन्यजीव पार्क में बाघ (Tiger) के हमले में 23 वर्षीय युवक विलियम चैपमैन की मौत से जुड़ा वीडियो साझा करने के बाद ट्रंप ने एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार वीडियो भी पोस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved