img-fluid

5-स्टार होटल में जर्मन नागरिक की रहस्यमयी मौत, दिल्ली-बनारस घूमकर पहुंचे थे कोलकाता

November 23, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके स्थित एक पांच सितारा होटल में जर्मन नागरिक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 67 वर्षीय मिंटन थॉमस के रूप में हुई है। वह 21 नवंबर को होटल के कमरा नंबर 1602 में ठहरे थे। सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला गया, जहां वह बेहोशी की हालत में मिले।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे होटल के कर्मचारियों ने मिंटन थॉमस के कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो वह कमरे के अंदर बेहोश पड़े मिले।


  • कमरे से बाहर निकालने के बाद उन्हें तत्काल कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस और डॉक्टरों को आशंका है कि उनकी मौत किसी शारीरिक बीमारी के कारण हुई होगी।

    मौत की असली वजह जानने के लिए शव को कोलकाता पुलिस के मॉर्ग में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    जानकारी के मुताबिक, मिंटन थॉमस एक एजेंसी के माध्यम से भारत आए थे। उनका 25 नवंबर को जर्मनी लौटने का कार्यक्रम था। वह दिल्ली और बनारस घूमकर कोलकाता आए थे। फिलहाल, पुलिस उनकी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved