img-fluid

डायन के शक में परिवार के तीन लोगों की हत्या, रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

September 26, 2021

रांची। झारखंड के गुमला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात रिश्तेदारों ने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्या डायन होने के शक में की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। उनके पास से कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

तंत्र-मंत्र करता था परिवार 
घटना लूटो गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतकों में बंधन उरांव, सोमरी देवी व उनकी बहू बासमुनी देवी शामिल है। हत्या के आरोपी उनके भतीजे बिपता उरांव व जुलू उरांव ने बताया कि तीनों तंत्र-मंत्र करके उनके परिवार को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है और हत्या का असल कारण तलाश रही है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों का मृतकों से विवाद भी हुआ था।

दो मासूम बच्चों की बची जान 
वारदार की जानकारी देते हुए आरोपितों ने पुलिस को बताया कि रात के समय बासमुनी देवी अपने सास-ससुर को खाना परोस रही थी। इसी समय दोनों घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन बासमुनी किचन से बाहर आई, इसके बाद दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया।

इस दौरान दूसरे कमरे में दो मासूम सो रहे थे, जिनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद लाल ने बताया कि तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घटना का असल कारण पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share:

  • 9 लाख खसरों के मालिकों की पड़ताल शुरू

    Sun Sep 26 , 2021
    भू-अभिलेखों का रियल टाईम संधारण में सामने आई हकीकत कहीं बड़ी बहू तो कहीं मंझले भैया के नाम भूमिस्वामी रिकॉर्ड में दर्ज भोपाल। मप्र में जमीनों का खेल किस तरह चलता है इसका खुलासा कई बार हो चुका है। अब भू-अभिलेखों (Land Records) के रियल टाईम संधारण में कई चौकाने वाले मामले सामने आए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved