
इंदौर। दो हफ्ते पहले धार जिले में झाडिय़ों में मिले एक बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। दरअसल बाल कल्याण समिति वालों ने उक्त बच्चे को लसूडिय़ा स्थित संजीवनी सेवा आश्रम में भेजा था। बताया जा रहा है कि जब से उसे आश्रम में पहुंचाया गया था, तब से उसकी तबीयत खराब थी।
कल शाम को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे का नाम विनायक था। वह झाडिय़ों में मिला था। पुलिस उसे झाडिय़ों में फेंकने वाली निर्दयी मां की तलाश कर रही है। हालांकि बाल कल्याण समिति वालों का कहना है कि जब बच्चा मिला था उसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वह स्वस्थ हुआ, उसके बाद ही उसे आश्रम पहुंचाया गया था। संभवत: आश्रम में दोबारा उसकी तबीयत बिगड़़ी होगी। उसे दस्त की समस्या हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved