
दमोह (Damoh) । मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) जिले के हटा थाना क्षेत्र में कटहल की सब्जी खाने के बाद पिता सहित दो बच्चे बीमार (Sick) हो गए और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन 108 की मदद से हटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद तीनों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बता दें कि हटा थाना क्षेत्र के ग्राम तेवरियां निवासी गजेंद्र पिता जगदीश (42), सीमा (7) और देवकरण (11) ने कटहल की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं और सिर में दर्द होने लगा। संभवतः कटहल की सब्जी में कोई विषैली चीज रही होगी, जिससे तीनों को उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से दमोह जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved