खेल देश मध्‍यप्रदेश

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मप्र के तीन खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक

-ऐश्वर्य, प्राची और सुशीला को अर्जुन पुरस्कार, हॉकी प्रशिक्षक शिवेन्द्र को मिलेगा द्रोणाचार्य

भोपाल (Bhopal)। वर्ष 2023 का अंतिम दौर (Final round of year 2023) मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों (Madhya Pradesh players) के लिए खुशियों की सौगात लाया है। पहली बार (first time) मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक (three players and one coach from Madhya Pradesh ) को राष्ट्रीय खेल सम्मान (National Sports Award) से अलंकृत किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा कनोइंग की प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ठ खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


उक्त जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आगामी 09 जनवरी 2024 को प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति भवन में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमरः मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर ऐश्वर्य इस वर्ष सम्पन्न हुए एशियन गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया और 50 मी. रायफल थ्री पोजीशन पुरुष एकल इवेन्ट में रजत पदक जीता।

प्राची यादवः मध्यप्रदेश की पेरा केनो प्राची यादव ने पेरिस पेरा ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने हाल ही में आईसीएफ स्प्रिंट एण्ड पेरा केनो वर्ल्ड चैम्पियनशीप, जर्मनी में चौथा स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई किया। प्राची भारत की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने पेरिस पेरा ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल किया है।

सुशीला चानूः मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की पहले बैच की उत्कृष्ट खिलाड़ी सुशीला ने कई उपलब्धियां हासिल की है। जर्मनी में हुए वूमन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में कांस्य पदक हासिल किया है। साल 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 रियो ओलम्पिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान रहीं।

शिवेन्द्र सिंहः मध्यप्रदेश के शिवेन्द्र सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। उन्होंने लगभग 160 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और लगभग 80 गोल अपने नाम किये हैं।

Share:

Next Post

गुरुवार का राशिफल

Thu Dec 21 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.52, सूर्यास्त 05.27, ऋतु – शीत अगहन शुक्ल पक्ष नवमी, गुरुवार, 21 दिसम्बर 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]