कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बेलूर मठ मुख्यालय में अब तीन मंजिला क्वारंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें प्रति मंजिल पर पांच कमरे होंगे और इसका इस्तेमाल कोविड प्रभावित भिक्षुओं के लिए किया जाएगा।
संस्थान की ओर से जारी एक बयान के अनुसार तीन मंजिला क्वारंटाइन सेंटर के निर्माण में 80 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें प्रति मंजिल पर पांच कमरे होंगे और इसका इस्तेमाल कोविड प्रभावित भिक्षुओं के लिए किया जाएगा।
मिशन के महासचिव स्वामी सुवीरानंद ने बताया कि बेलूर मठ के कई कर्मचारी और भिक्षु कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए सावधानी बरतते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां 600 से अधिक लोग रहते हैं। सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि संगरोध केंद्र विकसित किया जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved