
जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu- Kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया (Killed three terrorists) गया है। एक आतंकी ने समर्पण (A terrorist surrendered)कर दिया है। उसका नाम तौसीफ अहमद (Tausif Ahmed) बताया जा रहा है। अभी तलाशी अभियान जारी है।
तड़के बताया गया था कि मुठभेड़ शोपियां के कनिगाम में शुरू हो गई है और कुछ आतंकी सुरक्षा बलों के घेरे में आ गए हैं । इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी कि शोपियां में जहां मुठभेड़ हो रही है वहां अल-बदर के चार नए भर्ती किए हुए स्थानीय आतंकी घेरे में आ गए हैं। पुलिस का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि वो हथियार डाल कर समर्पण कर दें।
बता दें कि पिछले महीने ही सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था जिसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था। आतंकी की पहचान गुलज़ार अहमद भट निवासी बथपोरा अरवानी अनंतनाग के रूप में हुई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved