भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

टीला जमालपुरा: जीजा के भाई ने नाबालिग किशोरी से की ज्यादती

  • लड़की को शादी का झांसा देकर कराया चुप,अब किया विवाह से इनकार

भोपाल। टीला जमालपुरा इलाके में नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। वारदात को लड़की के जीजा के भाई ने अपने ही घर में अंजाम दिया है। आरोपी ने पीडि़ता को चुप रहने के एवज में जल्द शादी करने का झांसा दिया था। अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी निशातपुरा थाना इलाके की निवासी है। उसकी बड़ी बहन की शादी टीला जमालपुरा स्थित कांग्रेस नगर में हुई है। बहन ढाई माह पूर्व में प्रेगनेंट थी। उसकी देख रेख के लिए छोटी बहन बड़ी बहन के घर रुकी थी। जहां उनके साथ में जीजा के घर में उनका छोटा भाई सलमान भी रहता है। आरोपी ने करीब ढाई महीने पहले घर में मौका पाकर पीडि़ता के साथ में ज्यादती की थी। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिला दिया।



इसके बाद में आरोपी ने एक और बार फरियादिया के साथ रेप किया। कुछ दिन में लड़की अपने घर लौट गई। तब आरोपी ने उससे फोन पर बातचीत करना बंद कर दिया। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तब पीडि़ता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी और उनके साथ में थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सलमान कब्रिस्तान में कबर खोदने का काम करता है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है।

पड़ोसन के घर घुसा मनचला,बेटी से बोला बाहर जाओ, मां को छेड़ा
इधर, कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित रामानंद नगर में रहने वाली 44 वर्षीय महिला के साथ में पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें कर दीं। एएसआई अलका केटकर के अनुसार 44 साल की महिला ने थाने आकर बताया कि उसके घर के पास ही जितेंद्र पुरोहित रहता है। आरोपी कल दोपहर में नशे में धुत होकर उसके घर में घुस आया। उसने बेटी से कहा की बाहर जाओ मुझे तुम्हारी मां से कुछ काम है। लड़की बाहर गई, इसी दौरान आरोपी महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद में फरियादिया ने कॉल कर घर के पास ही किराना दुकान चलाने वाले अपने पति और पुत्र को बुलाया। दोनों के साथ में थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Share:

Next Post

प्रदेश के बड़े शहरों के बीच दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Mon Dec 6 , 2021
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गोवा में कहा… भोपाल। प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए बड़े शहरों के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यातायात के साधनों में डीजल एवं पेट्रोल के स्थान पर अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकल्पों को अपनाया जाएगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गोवा […]