img-fluid

जनसमस्याओं का समय पर निराकरण प्राथमिकता : रामप्रकाश अहिरवार

October 22, 2026

  • भोपाल नगर निगम के नए आयुक्त ने संभाला पदभार, विकास कार्यों और जनसुविधाओं की ली जानकारी

जबलपुर/भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार ने बुधवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। निगम मुख्यालय अटल भवन में प्रभारी आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद अहिरवार ने महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी से सौजन्य भेंट की। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों से शहर में चल रहे विकास कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। नवागत निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की अपनी जरूरतें और समस्याएं होती हैं। किसी को जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है, किसी को पेंशन की आवश्यकता है, तो किसी की समस्या सड़क के गड्ढों या रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से जुड़ी है। नगर निगम की जिम्मेदारी है कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनका समय पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जनहित से जुड़े कार्यों में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। निगम के अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के समाधान और शहर में बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें।


  • आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
    अहिरवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही शहर में नियमों के अनुरूप गतिविधियों का संचालन कराया जाएगा।

    विसर्जन के बाद मूर्तियों के अवशेष तत्काल हटाने के निर्देश
    पदभार ग्रहण करने के बाद निगमायुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विसर्जन घाटों से मूर्तियों के अवशेष तत्काल निकालकर निर्धारित निष्पादन स्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही जलाशयों की बेहतर सफाई कराने, आवश्यकतानुसार रसायनों का उपयोग करने और फाउंटेन चालू रखने को कहा। निगमायुक्त ने शहर में नियमित रूप से सफाई कार्य कराने, निर्धारित मानकों के अनुसार अपशिष्ट का निष्पादन सुनिश्चित करने और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

    Share:

  • शहर में बेखौफ चोरों का आतंक

    Thu Oct 22 , 2026
    आधे से ज्यादा मामले अनसुलझे, पुलिस की गश्त पर सवाल जबलपुर। शहर से लेकर देहात तक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। गश्त, पेट्रोलिंग और रात में चेकिंग के दावों के बावजूद चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, चोरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved