img-fluid

काकोली घोष के बागी तेवर, TMC सांसद कल्याण बनर्जी की स्पीकर से शिकायत

May 28, 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के मुसीबतों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर राज्य में बनी बीजेपी की नई सरकार तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा रही है तो कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच शुरू की जा रही है, तो कई नेता पार्टी से इस्तीफा देते जा रहे हैं. कल पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने वाली तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने अब अपने ही पार्टी के वरिष्ठ सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और स्पीकर ओम बिरला से इसकी शिकायत भी की है.

टीएमसी सांसद काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ लिखित शिकायत की है. अपने शिकायत पत्र में घोष ने कहा वो (कल्याण बनर्जी) लोकसभा के अंदर उनको गाली देते हैं. महिलाओं को लेकर कल्याण का रवैया लोकसभा के अंदर ठीक नहीं रहता है. घोष पहले भी टीएमसी नेतृत्व के प्रति खुलकर अपनी निराशा जता चुकी हैं.


  • इस पत्र से एक दिन पहले लोकसभा सांसद घोष ने कल बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों और आरजी कर रेप-मर्डर केस को लेकर अपना रोष व्यक्त किया और पार्टी संगठन पर I-PAC का प्रभाव बढ़ने का आरोप लगाया. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगी.

    बारासात से चार बार की सांसद काकोली घोष ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे पत्र में कहा कि उन्हें महिला यूनिट की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी की सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए. उन्होंने पार्टी को सूचित किया कि वह अब इन जिम्मेदारियों को जारी नहीं रख सकतीं. पत्र में राशन घोटाला, भर्ती में हुई भारी अनियमितताओं और वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरी अंतरात्मा बहुत व्याकुल है.”

    साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा रहीं काकोली घोष ने संस्थान में एक डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या तथा मामले को दबाने की कोशिशों के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें निजी रूप से झकझोर दिया था. इससे पहले रविवार को उन्होंने तृणमूल की बारासात जिला इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. पार्टी ने अगले दिन उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और तापस चटर्जी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया.

    Share:

  • डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 'डील' वाले दावे को नकारा, रूस-चीन को भी मैसेज- यूरेनियम ले जाना कतई मंजूर नहीं होगा...

    Thu May 28 , 2026
    नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में शांति बनाने की कोशिशों के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है. ईरान (Iran) ने दावा किया कि अमेरिका (US) के साथ उसकी एक सीक्रेट डील (Secret Deal) होने वाली है, जिसके तहत अमेरिकी सेना वहां से पीछे हट जाएगी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), उनके प्रशासन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved