मनोरंजन

TMKOC के मेकर्स दर्शकों को बार-बार बना रहे बेवकूफ, नहीं लौटी दयाबेन

नई दिल्‍ली (New Dehli)। कॉमेडी शो (comedy show) तारक मेहता का उल्टा चश्मा (‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’) हमेशा ही दर्शकों की पहली पसंद (Like)बना हुआ है। टीआरपी में भी ये शो टॉप (show top)पर अपनी जगह बनाए रहता है। साल 2008 से शुरू हुए इस शो 15 साल हो चुके हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’) भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। अब तक शो के लगभग 4000 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। असित मोदी (Asit Modi) द्वारा निर्मित यह शो वर्ष 2008 में शुरू हुआ और अभी भी चल रहा है। जेठालाल, दयाबेन, तारक मेहता, पोपटलाल और शो के कई अन्य किरदार घर-घर में मशहूर हो गए हैं।


इनमें जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी और दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी सबसे ज्यादा मशहूर हुए। लेकिन दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद शो के कट्टर फैंस बेहद निराश थे। शादी और प्रेग्नेंसी के बाद दिशा वकानी शो में वापस नहीं आईं और तभी से फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक में फैंस को उम्मीद थी कि दयाबेन वापस आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब फैंस नाराज हैं।

शो के मेकर्स ने ऐसा कई बार किया है कि उन्होंने दयाबेन की एंट्री दिखाने का स्वांग रचा है लेकिन अंत में दयाबेन की एंट्री नहीं होती है। लेकिन इस बार तो फैंस लगता है शो के मेकर्स से कुछ ज्यादा ही नाराज हो गए हैं और उन्होंने शो को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर BoycottTMKOC टॉप ट्रेंड बन गया है। फैंस इस बात से काफी नाराज हैं कि मेकर्स ने उन्हें इस ट्रैक से बेवकूफ बनाया है और उन्हें उम्मीद दी है कि दयाबेन वापस आएंगी। हालिाय एपिसोड में, हमने केवल सुंदरलाल को गोकुलधाम सोसाइटी का दौरा करते देखा। आपको बता दें, सुंदरलाल दयाबेन के भाई हैं। जैसे ही वह बिल्कुल अकेला आया, जेठालाल रोने लगा और इस बात से परेशान था कि उसकी पत्नी उससे मिलने नहीं आई। पूरी गोकुलधाम सोसाइटी परेशान है और नेटिज़न्स भी। दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल की मार्मिक परफॉर्मेंस ने भी फैंस भावुक कर दिया है।

Share:

Next Post

अशोक गहलोत आज शाम 5.30 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

Sun Dec 3 , 2023
नई दिल्ली। अशोक गहलोत आज शाम 5:30 बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे। बता दें कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी 70 पर सिमटते हुए दिखाई दे रही है। सीएम अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। गहलोत 26396 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। गहलोत को कुल 96859 मत […]