इंदौर न्यूज़ (Indore News)

राहुल की यात्रा का रूट तय करने, इंदौर-उज्जैन के रूटमैप के साथ प्रभारी दिल्ली रवाना

इन्दौर। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तीन रूट का रोडमैप लेकर यात्रा प्रभारी आज सुबह दिल्ली रवाना हो गए। अब दिल्ली से तय होगा कि किस रूट से राहुल गांधी की यात्रा शहर में घूमेगी। कल यात्रा प्रभारी सुशांत मिश्रा उज्जैन भी गए थे, जहां देखा गया कि इंदौर से किस रूट से यह यात्रा आएगी? शाम को वे वापस आ गए।


शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि इंदौर में फिलहाल तीन रूट तय किए गए हैं, जिसमें तेजाजी नगर से कलेक्ट्रेट होते हुए राजबाड़ा, बड़ा गणपति, मरीमाता होते हुए अरबिन्दो तक रहेगा तो दूसरा रूट कलेक्ट्रेट, राजबाड़ा, चिकमंगलूर चौराहा, राजकुमार ब्रिज, मालवा मिल, पाटनीपुरा होते हुए एमआर 10 पहुंचेगा। तीसरा रूट बडा गणपति से राजबाड़ा, चिकमंगलूर चौराहा होते हुए मालवा मिल से अरबिन्दो पहुंचेगा। अब दिल्ली से तय होगा कि राहुल गांधी किस रूट से निकलेंगे।

Share:

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा का 42वां दिन, आंध्रप्रदेश के अदोनी स्थित मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

Wed Oct 19 , 2022
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का आज 42वां दिन है। राहुल ने अपने 42वें दिन की यात्रा की शुरुआत आंध्रप्रदेश के कुरनूल के चागी गांव से की। इस दौरान पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब […]