img-fluid

पश्चिम बंगाल में ममता-भाजपा से टकराने के लिए, कांग्रेस-वामदल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे

November 07, 2020

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भी वाम दलों के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने जा रही है। फिलहाल राज्य में कांग्रेस और वामदल दोनों की स्थिति काफी कमजोर है और वे साथ मिलकर तृणमूल और भाजपा को टक्कर दे सकते हैं।

प.बंगाल के इतिहास में यह दूसरी बार होगा जब दोनों दल एक साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। दोनों ही दल अपनी बैठक में सीटों के बंटवारे पर फैसला लेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछला लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ा था और उसकी बुरी तरह हार हुई थी। उधर वाम दल भी लगातार कमजोर हो रहा है और उसे राज्य में अपनी मजबूती के लिए सेक्यूलर गठबंधन की जरूरत है। दोनों दल विधानसभा चुनाव में ममता और भाजपा की मुश्किल बढ़ा सकते हैं।

Share:

  • पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं, जानिए भाव

    Sat Nov 7 , 2020
    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिलहाल कटौती नहीं हुई है। इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 36वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में शनिवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved