भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन

  • भोपाल में 25 मार्च से होगी खरीदी, किसान किसी भी सेंटर पर बेच सकेंगे; स्लॉट-टाइम भी चुन सकेंगे

भोपाल। भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है। बाकी बचे किसान आज रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अबकी बार किसान किसी भी सेंटर पर गेहूं बेच सकेंगे। वे स्लॉट बुक कर टाइमिंग भी चुन सकते हैं। किसान नजदीकी पंजीयन केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस दौरान आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। यह दिखाने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस आगे बढ़ेगी। जिन किसानों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, वे सेवा सहकारी समितियों पर बने सेंटर पर उपलब्ध बायोमीट्रिक डिवाइस से आधार सत्यापित कराने के बाद रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। भोपाल में अब तक गेहूं बेचने के लिए 38 हजार 726 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा 1 लाख 1426 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रदेश में लगभग 1 लाख 91 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आखिरी दिन 10 मार्च को यह आंकड़ा दो लाख के पार होने की संभावना है।


ऐसे भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को कई जगह रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। किसान खुद अपने एंड्रॉयड फोन से पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील, सरकारी समिति द्वारा संचालित सुविधा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। सरकार ने 50 रुपए का शुल्क तय किया है। पंजीकृत किसान उपार्जन केंद्र का स्वयं चयन करके दिन एवं समय का स्लॉट ऑनलाइन बुक करेंगे। इसी के आधार पर किसानों से गेहूं की खरीदी की जाएगी।

Share:

Next Post

पुरानी पेंशन लागू करने की मांग हुई और तेज

Thu Mar 10 , 2022
हस्ताक्षर अभियान आंदोलन 100 वें दिन भी जारी रहा भोपाल। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर मप्र कर्मचारी मंच द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान आंदोलन को आज 100वां दिन है। इस अवसर पर मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि राज्य सरकार ने आज विधानसभा में 2022 23 का […]