img-fluid

ममता आज declare candidates, कुबूल नहीं होगी कोई भी बगावत

March 05, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए सभी 294 सीटों पर उम्मीदवारों (candidates) की घोषणा (declare) आज जुम्मे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee ) करने वाली हैं। उसके पहले गुरुवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें दो टूक शब्दों में पार्टी नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि उम्मीदवार घोषणा होने के बाद राज्य के किसी भी हिस्से से कोई भी बगावत कबूल नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई होगी। ममता बनर्जी प्रायः प्रत्येक चुनाव के दौरान शुक्रवार को ही प्रत्याशियों की सूची जारी करती हैं।


तृणमूल के नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी शुक्रवार यानि जुम्मे को अपना शुभ दिन मानती हैं, इसलिए शुक्रवार को ही ममता सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेंगी। इससे पहले 2011 में ममता बनर्जी ने 18 मार्च को प्रत्याशियों का ऐलान किया था और 2016 में चार मार्च को सूची जारी की थी, दोनों बार शुक्रवार था और अब एक बार फिर से इसी दिन सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान करने वाली हैं।‌ मुस्लिम समुदाय में जुम्मे का खास महत्त्व होता है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • पढ़ें आज शुक्रवार का राशिफल

    Fri Mar 5 , 2021
    युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.42, ऋतु – बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी, शुक्रवार, 05 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved