जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

आज मंगल करने जा रहें राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए होगा बेहद शुभ

ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है । हाल ही में शुक्र ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश किया है और अब मंगल ग्रह आज सूर्यदेव की राशि सिंह में गोचर करने वाले हैं। सिंह राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में सिंह राशि में शुक्र और मंगल ग्रह की युति का शुभ संयोग बन रहा है। मंगल सिंह राशि में 6 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद वह कन्या राशि (Virgo) में गोचर कर जाएंगे। मंगल को साहस, शौर्य, शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। मंगल (मंगल ) का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानिए किन राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन लाएगा अच्छे दिन-

1. वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप निवेश की योजना बनाते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगा। माता के साथ रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में वृद्धि के लिए की गई साझेदारी से लाभ होगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए मंगल गोचर अच्छे दिन लाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय शुभ है।


3. तुला- तुला राशि (Libra) वालों को नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। गोचर काल में बिना मेहनत किए तरक्की मिलने के अवसर बनेंगे। इस दौरान आप हर समस्या को आसानी से सुलझा पाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

4. धनु– धनु राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आप कड़ी मेहनत से सफलता (Success) प्राप्त करेंगे और धन संचय में सफल भी होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बनेंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

5. कुंभ-
मंगल गोचर कुंभ राशि वालों के लिए काफी सुखदायी रहने वाला है। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे वक्त से अटके हुए काम पूरे होंगे।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

मायके लौटी नवविवाहिता के साथ दुराचार

Tue Jul 20 , 2021
चरगवां के कोलोन गांव में वारदात, आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। पिछले माह शादी के बाद पहली मर्तबा मायके आई एक नवविवाहिता के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा है। चरगवां टीआई विनोद पाठक ने बताया कि कोलोन […]