img-fluid

आज मनाई जा रही है सोमवती अमावस्‍या, जानें व्रत का महत्‍व

April 12, 2021

हिंदू धर्म में धार्मिक त्‍यौहारों का विशेष महत्‍व है हर एक धार्मिक त्‍यौहार बड़ी ही श्रद्वा भाव के साथ मनाए जातें हैं । आज यानि 12 अप्रैल मनाई जा रही है सोमवती अमावस्‍या और हिदु धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्‍व है। आपको बता दें कि हर साल  सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या के दिन मनाई जाती है। चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) के रूप में भी इसे जाना जाता है। यह हिंदूओं के लिए बेहद शुभ दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन स्नान, दान और मौन रहने से कई गुना पुण्य मिलता है। इस दिन भक्त भगवान शिव (Lord Shiva) और देवी पार्वती की पूजा करते हैं। इस दिन शांतिपूर्ण जीवन के लिए देवताओं को प्रसन्न करने के लिए उपवास किया जाता है। तो आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या की तिथि और महत्व।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त:
चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या
12 अप्रैल 2021, सोमवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 11 अप्रैल 2021, रविवार, सुबह 06 बजकर 03 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त- 12 अप्रैल 2021, सोमवार, सुबह 8 बजे तक

[rellpost]

सोमवती अमावस्या महत्व:
सोमवती अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन बुध (बुध), शुक्रा (शुक्र, चंद्र (चंद्रमा), गुरु / ब्रहस्पति (बृहस्पति) और शनि (शनि) अपनी-अपनी राशियों में रहते हैं। अगर इस दिन कोई अविवाहित स्त्री व्रत करें तो उसे अच्छा वर प्राप्त होता है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत बेहद फलदायी होता है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और देवी पार्वती (Goddess Parvati) सभी की मनोकामना पूरी करते हैं जो उनकी पूजा करते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन दान करने से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • कोरोना के नए वेरिएंट को फैलने से कैसे रोका जाए? WHO ने बताए ये उपाय

    Mon Apr 12 , 2021
    पूरे दुनिया में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे हैं। भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर और नया वेरिएंट लोगों को डराने लगा है। WHO ने इस वेरिएंट को फैलने से रोकने के कुछ उपाय बताए हैं और लोगों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved