मनोरंजन

आज तैमूर अली खान मना रहे अपना जन्मदिन

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे स्टार किड तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है और तैमूर आज चार साल के हो गया है। तैमूर अली खान कुछ ही महीनों में बड़े भाई भी बनने जा रहे हैं क्योंकि उनकी मम्मी यानि करीना खान प्रेग्नेंट हैं और मार्च में अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली है।
बता दें कि देश के सबसे ज्यादा फोटो खिंचवाने वाले बच्चों में से एक है। जिस दिन वह पैदा हुआ था, उसी दिन से वह पापाराज़ी का चहेता है। उसके माता-पिता हमेशा से सोशल मीडिया पर उसके साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। तैमूर हमेशा डिमांड में रहने वाले स्टार किड्स में से एक है। लोग उसे बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर के बारे में चर्चा होती ही रहती है।

उसके आस-पास चल रही चर्चाओं और लोगों से तैमूर का जीवन प्रभावित हो सकता है लेकिन करीना और सैफ अली खान दोनों ही तैमूर को एक सामान्य जीवन देने की कोशिश में रहते हैं। जाहिर है कि अपने बेटे के बारे में बोलने को लेकर करीना सैफ से ज्यादा तैयार रहती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है, जब तैमूर करीना को परेशान करता है तो सैफ ही करीना को इससे बाहर निकालते हैं।

इस साल फिल्मफेयर में बात करते हुए, करीना ने कहा था कि वह कभी-कभी भी धैर्य खो देती हैं। उसने कहा कि मैं ओवरप्रोटेक्टिव हूं। मैं मां भी पहली बार बनी हूं। मां बनने की यात्रा मुझे हर दिन कुछ नया सिखा रही है। तैमूर भी मुझे बहुत कुछ सिखा रहा है कि वह किस तरह की मां बनने की उम्मीद मुझसे करता है।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद, भाई-भतीजावाद की बहस ने फिर से जन्म ले लिया था। इस दौरान करीना से भी तैमूर को लेकर ये सवाल किए गए थे।पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में, करीना ने बताया कि कैसे लोगों ने मान लिया है कि सिर्फ इसलिए तैमूर भी एक फिल्म स्टार होगा, क्योंकि वह भी एक फिल्म स्टार हैं। करीना ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हर किसी को अपने जीवन में वह मिलता है, जो उनके भाग्य में होता है। ऐसा नहीं है कि तैमूर अली खान इस देश का सबसे बड़े स्टार बनने जा रहा है। वह संभवत: इस देश का सबसे अधिक फोटो खींचे जाने वाला बच्चा है, अब इसका जो भी कारण हो, मेरे पास इसका कोई क्लू नहीं है।

वह कहती हैं कि मैं अपने बेटे के लिए भी कामना करूंगी कि वह आत्मनिर्भर बने। मैं चाहती हूं कि जो उसका मन करे वो वही करे, वह कहीं भी एक शेफ बनना चाहता है, एक पायलट बनाना चाहता है, जो भी वह करना चाहता है। मैं बस इतना चाहती हूं कि वह अपने जीवन में उड़ान भरे और खुश रहे। यह जरूरी नहीं है कि उसके माता-पिता सफल हैं, तो वह भी सफल ही होगा।

Share:

Next Post

सोनिया गांधी की चिट्ठी से महाराष्ट्र सरकार में टकराव शुरू

Sun Dec 20 , 2020
मुंबई । कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की ओर से महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Tahckeray) को लिखी चिट्ठी ने नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की भौंवे चढ़ा दी हैं. सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर सामाजिक तौर पर पिछड़े लोगों से किए वादे पूरे करने की मांग […]