भोपाल (Bhopal)। खगोल विज्ञान (astronomy) में रुचि रखने वालों के लिए शनिवार, 11 मई की शाम आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना (sky amazing astronomical phenomenon) घटने जा रही है। जब आप पश्चिम दिशा (West direction) में शुक्ल पक्ष चतुर्थी के हंसियाकार चांद को देखेंगे तो आप पाएंगे कि हंसियाकार भाग तो तेज चमक के साथ चमक रहा होगा लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चंद्रमा भी दिखाई देगा।
उन्होंने बताया कि चंद्रमा अपने तक पहुंचने वाले सूर्य के प्रकाश का लगभग 12 प्रतिशत परावर्तित करता है। वहीं, दूसरी ओर पृथ्वी अपनी सतह पर आने वाले सभी सूर्य के प्रकाश का लगभग 30 फीसदी परावर्तित करती है। पृथ्वी का जब यह परावर्तित प्रकाश चंद्रमा पर पहुंचता है तो चंद्रमा की सतह के अंधेरे वाले भाग को भी रोशन कर देता है।
सारिका ने बताया कि विदेशों में इस खगोलीय घटना को अशेन ग्लो या नये चंद्रमा की बांहों में पुराना चंद्रमा भी नाम दिया गया है। शनिवार को जब आप चंद्रमा को देखें तो याद रखें, उसे चमकाने में उस पृथ्वी का भी योगदान है, जिस पर आप खड़े हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved