
आज खरीदी के शुभ मुहूर्त
चंचल- सुबह 6.43 बजे से 8.05 व शाम 4.17 से 5.39 बजे तक।
लाभ- सुबह 8.05 से 9.27 व रात 8.23 से 10.01 बजे तक।
अमृत- सुबह 9.27 से 10.49 बजे तक।
शुभ- दोपहर 12.11 से 1.33 तक बजे तक।
(प्रदोषकाल-शाम 5.41 से 6.29 बजे तक।)
आज पीतल का महत्व, यम के नाम का दीपक जलाएं
समुद्र-मंथन के समय जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, तब उनके हाथों में पीतल के कलश में अमृत था, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस के दिन प्रदोषकाल में घर के बाहर यमराज के लिए एक दीपक जलाया जाता है। इसे यम का दीपक भी कहा जाता है। मान्यता है कि वे उस परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved