देश बड़ी खबर विदेश

यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है रुस, अलर्ट जारी

कीव। रूस और यूक्रेन में युद्ध (Russia-Ukraine war) के बीच ही बेलारूस (Belarus) में पहले चरण की बातचीत भी हुई। वहीं यूक्रेन ने रूसी सेना (Russian army) को कीव (Kyiv) के बाहर ही रोक रखा है। जानकारों का कहना है कि आज रात यूक्रेन पर बड़ा हमला हो सकता है। कीव को रूसी सैनिकों ने चारों तरफ घेर रखा है। इसीलिए भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है। कीव ने स्पष्ट कहा है कि लोग निकल जाएं वरना आगे की स्थिति के लिए रूस या यूक्रेन जिम्मेदार नहीं होगा। यह युद्ध का छठा दिन है।

बीती रात रूस ने यूक्रेन पर भारी बमबारी की। उसने एक सैन्य बेस पर भी हमला किया। खबर है कि इस हमले में यूक्रेन के 70 से ज्यादा सैनिक मारे गए। G-7 के नेताओं ने भी यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की है। यूक्रेन से अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। रूस के आक्रमण को देखते हुए लोग पड़ोसी देशों की शरण ले रहे हैं।

EU और अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन का साथ दे रहा है। वहीं बेलारूस रशिया के लिए युद्ध में उतरने को तैयार है। इस संकट के बीच भारत ऑपरेशन गंगा के जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लगातार निकाल रहा है,। वहीं यूट्यूब ने भी रूस के खिलाफ कदम उठाया है। रशिया टुडे और स्पूतनिक के यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए गए हैं। इससे पहले यूट्यूब ने अडवर्टीजमेंट के लिए मिलने वाले पैसे को रूसी चैनलों को देना बंद कर दिया था।

Share:

Next Post

रूसी हमलों से छह लाख लोगों को छोड़ना पड़ा अपना मुल्‍क, इधर पड़ोसी देशों पर बढ़ रहा बोझ

Tue Mar 1 , 2022
जेनेवा। यूक्रेन पर रूस (Russia on Ukraine) के हमले के बाद पिछले छह दिनों में छह लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations organisation) के मुताबिक यूक्रेन (Ukraine) छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे पड़ोसी देशों पर बोझ तेजी से बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ […]