
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रशासनिक सख्ती के बीच सरकार ने सीधी और गुना जिलों में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। सीधी में नए कलेक्टर के रूप में वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा (IAS officer Vikas Mishra) की पदस्थापना की गई है, जबकि गुना जिले की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी हितिका वसाल (IPS officer Hitika Vasal) को सौंपी गई है। रविवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के सख्त रुख के बाद यह बदलाव किया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को मिर्जापुर से सीधे सीधी जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहां स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्हें कई शिकायतें मिलीं। जिसके बाद उन्होंने ये एक्शन लिया।
2. बंगाल चुनाव में उतरेगी ओवैसी की AIMIM, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन, 182 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में नया समीकरण सामने आया है। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) में हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन की रूपरेखा पेश करेंगे। हुमायूं कबीर की पार्टी ने पहले ही ऐलान किया था कि वह 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस गठबंधन में AIMIM भी शामिल होगी और लगभग आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
3. PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक….. एक अप्रैल से बदलेंगे ये नियम, आम आदमी पर होगा सीधा असर
नया वित्त वर्ष 2026-27 (New Financial Year 2026-27) शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, खासकर सैलरीड कर्मचारियों (Salaried Employees) और टैक्सपेयर्स (Taxpayers) पर पड़ेगा। पैन कार्ड, HRA, क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और पेट्रोल से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं, जो आपकी जेब और टैक्स प्लानिंग दोनों को प्रभावित करेंगे। अब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार पर्याप्त था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह सुविधा खत्म हो जाएगी। नए नियमों के तहत पैन बनवाने या उसमें सुधार करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे पैन प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त और सुरक्षित हो जाएगी।
4. मिडिल ईस्ट में जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखीं 6 शर्तें, अमेरिका के सामने प्रस्ताव
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान (Iran) ने युद्ध समाप्त करने के लिए छह अहम शर्तें सामने रखी हैं। यह संघर्ष अब 23वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान की ओर से पेश प्रस्तावों को संभावित शांति वार्ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ये शर्तें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के उस बयान के बाद सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों को समेटने की बात कही थी। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका शांति की संभावना पर विचार कर रहा है, हालांकि सैन्य कार्रवाई अभी जारी रहने के संकेत भी दिए गए हैं।
5. बंगाल में जारी होने जा रही अंतिम मतदाता सूची, पूरे राज्य में अलर्ट
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल (Election Commission West Bengal) में सोमवार को ही पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित कर सकता है। इसको देखते हुए पूरे बंगाल के थानों को अलर्ट पर रखा गया है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया,उचित सत्यापन के बाद 27 लाख से अधिक मामलों का निपटारा हो चुका है। निर्वाचन आयोग सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए पहली सप्लिमेंट्री वोटर लिस्ट प्रकाशित कर सकता है। यह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह सूची अंतिम मतदाता सूची की तरह ही जारी की जाएगी, जिसकी प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी जाएंगी और बाद में राज्य भर के मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित की जाएंगी।
6. अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये प्लान
ईरान और इजराइल (Iran and Israel) के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. 22 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों देश एक दूसरे पर गोलाबारी कर रहे हैं. इस युद्ध के चलते लोगों को गैस सप्लाई में दिक्कत न हो. उनको समय पर LPG मिलती रहे. इसके लिए सरकारी गैस कंपनियां नया प्लान बना रही हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए कंपनियां सीमित स्टॉक को बचाने के लिए घरों में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडरों में केवल 10 किलोग्राम LPG सप्लाई करने पर विचार कर रही हैं. इसके सिलेंडर की पहुंच ज्यादा से ज्यादा घरों तक हो पाएगी. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम का मकसद LPG बचाना है, साथ ही ज्यादा से ज्यादा घरों तक सप्लाई बनाए रखना है. कंपनियों के अनुमान के मुताबिक, एक औसत घर में 14.2 किलोग्राम का एक स्टैंडर्ड सिलेंडर 35-40 दिन चलता है. 10 किलोग्राम का रिफिल एक घर के लिए लगभग एक महीने तक चल सकता है, जिससे कमी के समय उपलब्ध मात्रा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा.
लोकसभा (Lok Sabha) में पश्चिम एशिया संघर्ष (West Asia Conflict) पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी दी है। इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है। भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ये चुनौतियां आर्थिक भी हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ी हैं और मानवीय भी हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जहां तक डिप्लोमेसी की बात है, भारत की नीति स्पष्ट है।
8. पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी ने बताया- अब तक 3.75 लाख+ भारतीय सुरक्षित लौटे, सजग है सरकार
लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 3 लाख 75 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। वहीं ईरान से अब तक 1000 भारतीयों लौटे हैं, जिसमें 700 से अधिक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं। खाड़ी में हजारों भारतीय विद्यार्थी पढ़ते हैं। सीबीएसई ने इन स्कूलों में 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है। सीबीएसई इन स्कूलों में बच्चों की निर्बाध पढ़ाई जारी रखने के लिए तत्काल कदम उठा रही है। पीएम ने देश की उर्जा आपूर्ति पर बोलते हुए कहा, भारत ने बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर जैसी अहम चीजें होर्मुज से आती हैं।
ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) के बीच युद्ध रोकने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने यह दावा किया है. ट्रंप के मुताबिक, पिछले 2 दिन में ईरान और अमेरिका के अधिकारियों ने पीस डील को लेकर बातचीत की है. ट्रंप का कहना है कि इसी वजह से अगले 5 दिन तक वाशिंगटन ईरान के किसी भी ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेगा. ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा. ‘पिछले 2 दिनों में काफी रचनात्मक बातचीत हुई है. हम उम्मीद करते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक समझौता हो जाएगा. तब तक हम ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कोई हमला नहीं करेंगे.’
10. पिछले 5 सालों में कितने विमान हादसे हुए? केंद्र सरकार ने संसद में दी पूरी जानकारी
केंद्र सरकार (Central government) ने सोमवार को बताया कि पिछले पांच सालों में 23 विमान और हेलीकॉप्टर हादसे हुए। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Murlidhar Mohol) ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। आंकड़ों के अनुसार, हेलीकॉप्टरों के हादसों की दर पिछले साल प्रति 10,000 उड़ान घंटों में 0.53 रही, जो पिछले पांच सालों में सबसे अधिक है। वहीं, गैर-नियोजित स्थिर पंख वाले (नॉन शिड्यूल्ड फिक्स्ड विंग ऑपरेटर) विमान की दुर्घटना दर प्रति 10,000 प्रस्थान में 0.27 रही। पिछले साल कुल छह हादसे हुए, जबकि 2024 में तीन, 2023 में चार, 2022 में चार और 2021 में छह हादसे दर्ज किए गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved