
अमेरिका (US) के राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की मदद के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसका नाम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ (Project Freedom) रखा है। ट्रंप ने दावा किया है कि यह पहल दुनिया भर के उन देशों के लिए है, जिन्होंने अमेरिकी सहायता मांगी है ताकि वे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से अपने जहाजों को सुरक्षित निकाल सकें। डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में बताया कि दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका से होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे अपने जहाजों को सुरक्षित निकालने में मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये देश पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद में किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं।
2. कैलाश मानसरोवर यात्रा में नेपाल ने लगाया अड़ंगा! लिपुलेख विवाद पर भारत ने दिया दो टूक जवाब
नेपाल (Nepal) की बालेन सरकार (Balen Government) ने भारत (India) और चीन (China) को एक कूटनीतिक पत्र यानी डिप्लोमैटिक प्रोटेस्ट नोट भेजा है. यह मामला लिपुलेक पास से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन से जुड़ा हुआ है, जिस पर नेपाल ने आपत्ति जताई है. नेपाल का कहना है कि यह इलाका उसकी भूमि का हिस्सा है और इस पर कोई भी गतिविधि स्वीकार नहीं है. हालांकि भारत ने नेपाल की आपत्ति पर कड़ा रुख अपनाया है. MEA ने स्पष्ट किया है कि लिपुलेख दर्रे पर नेपाल का दावा न तो ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है और न ही न्यायसंगत.
3. पंजाब की राजनीति में तकरार तेज: भाजपा ने CM भगवंत मान को हटाने की उठाई मांग
पंजाब की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यपाल से मिलकर भगवंत मान (Bhagwant Maan) को मुख्यमंत्री पद (Chief Minister post) से हटाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री का आचरण पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर कई गंभीर आरोप लगाए। जाखड़ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कथित तौर पर शराब के प्रभाव में शासन चला रहे हैं, जो एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के लिए चिंताजनक है।
4. राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा समेत 4 सांसद, पंजाब सरकार पर ‘राजनीतिक बदले’ का आरोप
पंजाब की राजनीति (Politics of punjab) में जारी उथल-पुथल के बीच राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए चड्ढा अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। यह बैठक 5 मई को सुबह 10:40 बजे तय की गई है, जिसमें उनके साथ तीन अन्य सांसद भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रतिनिधिमंडल का मुख्य एजेंडा पंजाब की भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोपों को राष्ट्रपति के सामने रखना है। सांसदों का दावा है कि राज्य सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी(US space agency NASA) नासा की एक नई उपलब्धि(A new achievement) ने खगोल विज्ञान की दुनिया(world of astronomy) में हलचल मचा दी है। वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शक्तिशाली टूल(Intelligence (AI)-based tool) ‘रेवन’ की(named RAVEN) मदद से अंतरिक्ष में 100 से अधिक नए एक्सोप्लैनेट (सौर मंडल के बाहर ग्रह) की पहचान(31 planets have been found) की है। इनमें 31 ग्रह पूरी तरह नए पाए गए हैं। यह अध्ययन नासा के TESS mission (Transiting Exoplanet Survey Satellite) के डेटा पर आधारित है, जिसे यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के वैज्ञानिकों ने विश्लेषित किया है। यह शोध प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल Monthly Notices of the Royal Astronomical Society में प्रकाशित हुआ है।
6. 66 प्रतिशत लोग नाखुश… अमेरिका में घटी डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समग्र लोकप्रियता घटकर 37 प्रतिशत रह गई है और 66 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक उनकी आर्थिक नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं. एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है. अमेरिका में राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में नवंबर में होने वाले चुनावों से पहले इस सर्वेक्षण को काफी अहम माना जा रहा है. सर्वेक्षण के अनुसार, आव्रजन के मुद्दे पर ट्रंप को अपेक्षाकृत बेहतर समर्थन मिला है. अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर उनकी नीतियों को 45 प्रतिशत लोगों ने मंजूरी दी, जबकि 54 प्रतिशत ने इस पर असहमति जताई है.
7. ‘मोदीमय हुआ भारत, बंगाल में उठी भगवा की आंधी’, BJP ने शेयर किया NDA शासित राज्यों का नक्शा
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को तगड़ा झटका देते हुए बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलने वाला है, इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से भारत के एक नक्शे की तस्वीर शेयर की है. भाजपा की तरफ से सोमवार (4 मई, 2026) को शेयर किए गए भारत का यह नक्शा इसलिए बेहद खास नजर आ रहा है, क्योंकि इस पार्टी ने इस नक्शे में भारत के उन सभी राज्यों को भगवा रंग से रंगा दिखाया है, जहां भारतीय जनता पार्टी और BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार मौजूद है.
8. बंगाल-असम हुआ भगवामय, पुडुचेरी में NDA की लहर…भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न
भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बनाना तय है. केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. बंगाल और असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बीजेपी कार्यकर्ता ‘मोदी जी को जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय में पहुंच रहे हैं. कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे.
9. विजय से गठबंधन की तैयारी…TVK संग सरकार बनाने को आतुर कांग्रेस
तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 234 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है. एक्टर विजय की अगुवाई वाली टीवेके पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए 97 सीटों पर बढ़त बना रखी है जबकि 12 सीटें जीत चुकी है. वहीं, डीएमके 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि सात सीटें जीत चुकी है. वहीं, एआईएडीएमके 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस चार सीटों पर आगे है जबकि एक सीट जीत चुकी है. ऐसे में खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हम सूबे में पांच सीटें जीत रहे हैं और पार्टी को टीवीके को सपोर्ट करने की जरूरत है. कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रबर्ती का कहना है कि विजय की जीत एमजीआर की जीत से बहुत बड़ी है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) और असम विधानसभा चुनावों (Assam Assembly Elections) के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार बढ़त ने देशभर के कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर दिया है. इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती बीजेपी के लिए यह पल बेहद खास है क्योंकि पार्टी ने वहां दशक पुराने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved