मुंबई। मुंबई (Mumbai)के कई इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश (torrential rain) से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई वासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुंबई नगर निगम कर्मी पंपिंग (mumbai municipal corporation personnel pumping) की मदद से जलनिकासी का काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात से मुंबई में जोरदार बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते मुंबई में किंग सर्कल, सायन सर्कल, दादर टीटी, सायन, अंधेरी सबवे, मिलन सब वे में जलभराव हो गया है। इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है, कई जगह वाहन फंस गए हैं। इसी तरह मीठी नदी के आसपास कई झोपड़ों में बारिश का पानी घुस गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved