देश

मुंबई के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित

मुंबई। मुंबई  (Mumbai)के कई इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश (torrential rain) से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई वासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुंबई नगर निगम कर्मी पंपिंग (mumbai municipal corporation personnel pumping) की मदद से जलनिकासी का काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात से मुंबई में जोरदार बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते मुंबई में किंग सर्कल, सायन सर्कल, दादर टीटी, सायन, अंधेरी सबवे, मिलन सब वे में जलभराव हो गया है। इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है, कई जगह वाहन फंस गए हैं। इसी तरह मीठी नदी के आसपास कई झोपड़ों में बारिश का पानी घुस गया है।



मुंबई में इस समय गणेशोत्सव धूम है। बारिश के बावजूद गणेश भक्त पंडालों में ही देखे गए। साथ ही नगरनिगम कर्मी जलभराव होने वाले इलाकों में पहले से ही पंपिंग लगा कर रखे हैं, इसलिए जलभराव के साथ ही जलनिकासी का भी काम शुरू कर दिया गया है। (हि.स.)

Share:

Next Post

Moon Mission Artemis-1 की लॉन्चिंग टलने पर नासा करेगा नाकामियों की समीक्षा

Sun Sep 4 , 2022
वाशिंगटन। Moon Mission Artemis-1ईंधन रिसाव के कारण दूसरी बार मून मिशन आर्टेमिस-1 (Moon Mission Artemis-1) की लांचिंग न होने पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (american space agency nasa) ने दोनों नाकामियों की समीक्षा करने का फैसला लिया है। शनिवार को दूसरी बार भी रॉकेट में तकनीकी खराबी (technical fault in rocket) के बाद अब 6 […]