
भोपाल। कोविड काल से घाटे में चल रहा मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ आय का स्रोत बढ़ाने के लिए निजी कंपनियों की तर्ज पर टैक्सियां प्रारंभ करने जा रहा है। पर्यटन विभाग अब ओला और उबेर टैक्सी की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी टैक्सी चलाएगा। जिससे पर्यटकों को राहत भी मिलेगी और विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा। जिसकी सारी तैयारी कर ली गई हैं। शुरुआत नवंबर से की जाएगी। जिसका उपयोग आम नागरिक के साथ ही पर्यटक भी कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया के मुताबिक मध्यप्रदेश में भी जल्दी ओला, उबर की तरह एक टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।
शुरुआती दौर में यह टैक्सी सेवा चारों महानगर जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर और भोपाल में शुरू की जाएगी। जिसके बाद इसका विस्तार अन्य शहर में किया जाएगा। इस सर्विस के लिए किसी बड़ी कंपनी से टाईअप किया जाएगा। उसके बाद ई- सर्विस शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए होमवर्क कर लिया गया हैं। ओला, उबर जिस तरह इंटरसिटी, डेडीकेटेड और बाहर जाने के लिए अपनी सर्विस प्रोवाइड करती है। ठीक उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार का पर्यटन निगम भी प्रदेश में टैक्सी सेवा शुरूकर लोगों को सर्विस देगा। एमपी टूरिज्म कॉर्पोरेशन इसके लिए एक ऐप भी विकसित कर रहा है। जिसके माध्यम से कैब की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेंगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved