img-fluid

गंभीर हो रही ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या

  • March 07, 2025

    • आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति बैठक में गूंजा मुद्दा

    जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी समय में होने वाले होली, रंग पंचमी, रामनवमी, रमजान, ईद-उल-फितर, नवरात्रि, महावीर जयंती, डॉ.अंबेडकर जयंती आदि पर्वों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से कहा कि पर्वों के दौरान धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर-मस्जिद के आस-पास सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में सदस्यों ने कहा कि सभी धार्मिक पर्वों में जैसा प्रशासन का सहयोग मिलता है वैसा मिलता रहे।



    रमजान के दौरान रातों में मस्जिद में आने-जाने में सुविधा हो इसके लिये विशेष व्यवस्था की अपेक्षा की गई। रामनवमी के दौरान पूजा के पूर्व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। बैठक में सदस्यों ने कहा कि डीजे और ई-रिक्शा पर अंकुश लगाया जाये, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्वित की जाये। अवांछित तत्वों द्वारा किसी पर रंग न लगाई जाये, अवैध चंदा वसूली पर त्वरित कार्यवाही हो, नर्मदा घाटों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ शहर के आवारा कुत्तों को नियंत्रित किया जाये। कलेक्टर ने कहा कि सभी धार्मिक पर्वों को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायें। सदस्यों ने जो मांग की हैं उनपर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाये रखना सभी का दायित्व है। धार्मिक स्थलों के आस-पास नगर निगम आवश्यक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। साथ ही बिजली, पानी व राशन समय पर मिल जाये यह भी सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रमजान, होली, नवरात्रि आदि पर्व परम्परा के अनुसार अच्छे वातावरण में मनाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक शीघ्र होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हेल्मेट और सीट बेल्ट लगाने के लिये अपने बच्चों को प्रेरित करें। वाहन पार्किंग के लिये अपने अंदर अनुशासन लाये। समिति के सदस्यों ने आगामी त्यौहारों को लेकर जो अपेक्षा की है उसे पूरा किया जायेगा। लेकिन जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि फील्ड का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें और पेट्रोलिंग जारी रखें।

    Share:

    अब भी 49 प्रतिशत किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बनी

    Fri Mar 7 , 2025
    जिले में 51 प्रतिशत ने कराया पंजीयन, मार्च 2025 के बाद नहीं मिलेगा पीएम किसान का लाभ जबलपुर। जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में अब तक 84,714 किसानों ने अपनी रजिस्ट्री करा ली है। यह कुल लक्ष्य का 51.26 प्रतिशत है। जिले में 1,65,270 किसानों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved