
नागदा। स्वतंत्रता दिवस मंगलवार दोपहर बाद आई दो खबरों ने आजादी के उत्सव को गमगीन बना दिया। चम्बल नदी पर बने हनुमान पाला डेम में दो स्कूली बच्चों और नागदा से लगे बनबना तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
हनुमान पाले पर हुई इस दु:खद घटना के शिकार बच्चों की पहचान आदिनाथ कॉलोनी के निवासी शाहनवाज पिता मुदस्सर उम्र 15 व नवेद पिता रफीक उम्र 13 साल रूप में हुई। वही बनबना तालाब घटना में मृत युवक ग्राम डाबड़ी निवासी राहुल गुर्जर उम्र 25 साल है। पुलिस ने शाम 6 बजे मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved