मुंबई (Mumbai) । एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की वेब सीरीज ‘ताली’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस सीरीज का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। इस टीचर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब इस सीरीज का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज (The much awaited trailer release of the series) हो गया है।
इस वेब सीरीज का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। इसे क्षितिज पटवर्धन ने लिखा है। यह वेबसीरीज जियो सिनेमा पर दिखाई जाएगी। इस वेब सीरीज में कुल 6 एपिसोड होंगे। अब नेटिजन्स इस सीरीज के ट्रेलर पर कमेंट करके इस सीरीज के लिए काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved