img-fluid

Tripura: डॉ. माणिक साहा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

May 15, 2022

अगरतला। बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) के द्वारा शनिवार को इस्तीफा (resign) दिये जाने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद (Chief Minister of Tripura) के लिए एक दंत चिकित्सक मानिक साहा (Dentist Manik Saha) को भाजपा विधायक दल की बैठक में चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने का दावा डॉ. साहा ने राज्यपाल के सामने पेश किया। जानकारी के अनुसार रविवार को राजभवन में डॉ. साहा मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।


उल्लेखनीय है कि बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद दंत चिकित्सक डॉ. माणिक साहा को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। वह एक दंत चिकित्सक और सफल राजनीतिज्ञ हैं।

डॉ. मणिक साहा ने कहा कि वह अपने नए पद पर भी पार्टी कार्यकर्ता बने रहेंगे। मुझे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। मैंने काम किया। अब मुझे विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया है। मेरा नाम मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया है और सभी ने उस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

आठ जनवरी, 1953 को अगरतला में जन्मे डॉ. माणिक साहा भाजपा में वर्ष 2016 में शामिल हुए थे। वे पहले कांग्रेस से जुड़े थे। डॉ. माणिक साहा की दो बेटियां हैं। डॉ साहा को त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में 2020 में नियुक्त किया गया था।

डॉ साहा को बधाई देते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह मेरे द्वारा शुरू किए गए काम की गति को तेज करेंगे और पार्टी व सरकार को मजबूत करेंगे।

हालांकि, बिप्लब देब ने इस्तीफा क्यों दिया, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजनीतिक हल्कों में विभिन्न तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि देब ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर इस्तीफा दिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आत्मनिर्भर भारत का आयुष अभियान

    Sun May 15 , 2022
    – डॉ. दिलीप अग्निहोत्री केंद्र सरकार ने आयुष को व्यापक आधार पर प्रोत्साहित किया है। आयुर्वेद दुनिया के लिए भारत की धरोहर है। इसके साथ ही अन्य चिकित्सा पद्धतियों की भी आवश्यकता रहती है। भारत में इन सबके समन्वय के साथ जन सामान्य को चिकित्सा का लाभ मिल सकता है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved