img-fluid

अमित मालवीय की बढ़ीं मुश्किलें, राष्ट्रगान विवाद पर संदीप दीक्षित ने भेजा लीगल नोटिस

August 16, 2026

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता (Congress leader) संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) की तरफ से बीजेपी (BJP) के आईटी सेल प्रमुख (IT Cell Head) अमित मालवीय (Amit Malviya) को कानूनी नोटिस भेजा गया है. यह नोटिस 15 अगस्त को वकील अंबुज दीक्षित और अमरीश रंजन पांडे ने भेजा. मामला 13 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुए रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़ा है, जहां राष्ट्रगान को लेकर एक तकनीकी गड़बड़ी हुई थी.

नोटिस के मुताबिक, कार्यक्रम में राष्ट्रगान सामान्य तरीके से बजाया गया. मंच पर मौजूद संदीप दीक्षित, राहुल गांधी और बाकी लोग यह मानकर आगे बढ़ गए कि राष्ट्रगान खत्म हो चुका है और वे लोगों से मिलने जुलने लगे.


  • इसी दौरान ऑडियो सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से राष्ट्रगान गलती से दोबारा बजने लगा, जिसे ऑपरेटर ने तुरंत बंद कर दिया. नोटिस में वीडियो का पूरा टाइमलाइन भी दिया गया है, जिसके अनुसार 59:55 मिनट पर संदीप दीक्षित लोगों से नारेबाजी न करने की अपील करते हैं, 1:00:01 पर राष्ट्रगान शुरू होता है, 1:01:01 पर खत्म होता है और 1:01:02 पर गलती से दोबारा शुरू होकर 1:01:08 पर रोक दिया जाता है.

    नोटिस में कहा गया है कि बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल @BJP4India से इस घटना को गलत तरीके से पेश किया गया. पोस्ट में लिखा गया था कि राहुल गांधी ने फिर राष्ट्रगान का अपमान किया है और यह उनका देश विरोधी रवैया दिखाता है. कांग्रेस पक्ष का कहना है कि यह एक साधारण तकनीकी चूक थी, जिसे जानबूझकर अपमान के तौर पर पेश किया गया, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है.

    नोटिस में बीजेपी से मांग की गई है कि वह विवादित पोस्ट तुरंत हटाए, उसी एक्स हैंडल से बिना शर्त माफी और स्पष्टीकरण जारी करे, और भविष्य में ऐसा आरोप दोबारा न दोहराए. साथ ही घटना से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को भी कहा गया है. जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है, वरना मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई है.

    Share:

  • ईरान जंग के बीच ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, चीन को मिला दबदबा बढ़ाने का मौका

    Sun Aug 16 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान युद्ध (Iran War) के बीच अमेरिकी नौसेना (American Navy) पर बढ़ते दबाव के बीच अमेरिका ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र से अपना आखिरी विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन (Battleship USS George Washington) हटा लिया है। यह पोत मिडिल ईस्ट में लंबे समय से तैनात यूएसएस अब्राहम लिंकन की जगह लेगा। लिंकन की तैनाती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved