img-fluid

समर सीजन में skin pores की समस्‍या से हैं परेशान, इन टिप्‍स की मदद से पाएं छुटकारा

April 06, 2026

नई दिल्ली। गर्मियों में पसीने, धूल और मिट्टी आपकी त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुचाते हैं, नतीजा चेहरे पर बड़े-बड़े स्किन पोर्स खुल जाते हैं। गर्मी में ये रोमछिद्र काफी ज्यादा बड़े होने लगते हैं जिससे चेहरा (face) भद्दा नजर आता है। स्किन पोर्स (skin pores ) खुलने से धूल और गंदगी स्किन की भीतरी त्वचा पर जाकर मुहांसे, फोड़े-फुंसियां (Boils) पैदा करती हैं। अगर आप भी चेहरे पर खुल रहे बड़े स्किन पोर्स को कम करना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खों से करें स्किन केयर।

टमाटर होगा फायदेमंद
विटामिन A,C और एंटीऑक्सीडेंट गुणों(Antioxidant properties) से भरपूर टमाटर के गूदों को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। टमाटर चेहरे के रोमछिद्रों को छोटा करता है। इससे मुहांसों (Acne) की समस्या दूर होगी। स्किन टैनिंग की समस्या दूर होगी। चेहरा साफ और कोमल बनेगा।

सेब के सिरका होगा फायदेमंद
सेब का सिरका एसिड गुणों से भरा होता है। यह रोमछिद्रों को बंद करता है। आप मॉइस्चराइजर (Moisturizer) लगाती हैं तो इसमें दो बूंद एप्पल साइडर वेनेगर (Apple Cider Veneer) को मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे त्वचा कोमल होती है और लार्ज पोर्स छोटे होते हैं।


  • संतरे के छिलके से करें स्किन पोर्स का इलाज
    संतरे के छिलके (Orange peel) आप चेहरे पर रगड़ सकती हैं। इससे चेहरे पर एस्ट्रिजेंट प्रभाव पड़ता है। संतरे के छिलके में फ्लेवोनॉइड होता है, जो सीबम के उत्पादन पर रोक लगाते हैं। चेहरे पर संतरे का छिलका रगड़ने से चेहरा साफ होता है। पोर्स में फंसी धूल-गंदगी निकल जाती है। संतरे का जूस (Orange juice) भी आप चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे भी बड़े रोमछिद्र कम या छोटे हो जाते हैं।

    दही से करें स्किन पोर्स को कंट्रोल
    दही ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। दही से तैयार फेस पैक लगाने से स्किन से डेड सेल्स हटते हैं, साथ ही रोमछिद्र भी बंद हो जाते हैं। आप दही का पेस्ट चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। दही में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण मुहांसों की समस्या को भी कम करते है। दही लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल फेस पैक में काफी होता है। दही में मौजूद कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामन्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल चिकित्‍स के रूप में न समझें। स्किन संबंधी कोई भी समस्‍या हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • सूखी खांसी से छुटकारा पाना चाहतें हैं तो आजमाए ये उपाय, मिलेगी राहत

    Mon Apr 6 , 2026
    नई दिल्ली। इस समय भीषण गर्मी के बीच कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बदलते मौसम में कई बीमारियों का खतरा होता है। ऐसे मौसम में सूखी खांसी (Dry Cough) की समस्या होना आम बात है। लेकिन खांसी की समस्या (Cough Home Remedies) असहजता और परेशानी का कारण बन जाती है। इसके साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved