img-fluid

मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

April 01, 2026

जालना। महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना (Jalna) से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां समृद्धि एक्सप्रेसवे (Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मजदूरी का काम करती थीं।

पिकअप में सवार 7 लोगों की मौत
बता दें कि यह हादसा जालना जिले के कडवंची गांव के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ। मजदूरों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।


  • लापरवाही से गाड़ी चलाने में गई जान
    फिर, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत जालना जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

    पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों को सौंपा जाएगा शव
    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को खबर कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    मिला हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन
    इस बीच, जालना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन खोतकर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

    Share:

  • MP में विधानसभा सदन समितियों का गठन, CM मोहन यादव समेत ये बने सदस्य

    Wed Apr 1 , 2026
    भोपाल। विधानसभा सदन समितियों (Legislative Assembly House Committees) का 2026 -27 के लिए गठन हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर (Assembly Speaker Narendra Singh Tomar) ने इसका गठन किया है। कार्य मंत्रणा समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, सदस्य सुविधा समिति का गठन किया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved