दावोस। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को फिर अपने इस दावे को दोहराया कि उन्होंने कई अन्य युद्धों की तरह पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan wars) के बीच सैन्य संघर्ष को रुकवाया था।
दावोस में ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में अपने विशेष संबोधन में यह भी कहा कि अमेरिका को ग्रीनलैंड की आवश्यकता है। उन्होंने इसे भूमि नहीं बल्कि बर्फ का एक विशाल टुकड़ा बताया।
उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका, चीन और रूस के बीच स्थित है और इसलिए हमें रणनीतिक कारणों से इसकी आवश्यकता है, न कि बर्फ के नीचे दबे दुर्लभ खनिजों की विशाल मात्रा के लिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने लोगों से खचाखच भरे सभागार में अपने भाषण की शुरुआत उपस्थित बहुत सारे दोस्तों और कुछ दुश्मनों का अभिवादन करते हुए की। उन्होंने यूरोप, नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन), स्वच्छ ऊर्जा के समर्थकों और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों, जिनमें नींद में डूबे जो बाइडन भी शामिल हैं, पर तीखा हमला किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved