img-fluid

ट्रंप बोले- बेटे की शादी में पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा, मगर उनके लिए ये समय सही नहीं

May 23, 2026

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) इन दिनों एक अजीब धर्मसंकट में फंसे हुए हैं। एक तरफ जहां अमेरिका ईरान के साथ युद्ध (America Iran war) को खत्म करने की जद्दोजहद में लगा है, वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr) इसी वीकेंड शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ट्रंप ने साफ किया है कि वह अपने बेटे की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि ईरान युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच इस शादी की ‘टाइमिंग’ उनके लिए बिल्कुल गलत है।


  • बहामास में होगी ‘प्राइवेट वेडिंग’
    अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 वर्षीय डॉन जूनियर बहामास में बेटिना एंडरसन के साथ विवाह करने जा रहे हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “वह (डॉन जूनियर) चाहते हैं कि मैं शादी में आऊं। यह एक छोटा और पूरी तरह से प्राइवेट कार्यक्रम होने वाला है और मैं वहां पहुंचने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा।” हालांकि, ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे से कह दिया है कि उनके लिए यह समय सही नहीं है। ट्रंप के मुताबिक, उनका पूरा फोकस फिलहाल ईरान और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर है।

    ट्रंप को सता रहा मीडिया के वार का डर
    नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले, ईरान के साथ चल रहे इस अलोकप्रिय युद्ध ने ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग्स काफी गिरा दी हैं। इसके अलावा बढ़ती महंगाई के कारण वोटरों में भी गुस्सा पनप रहा है। ऐसे मुश्किल हालात में एक लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने को लेकर ट्रंप मीडिया कवरेज को लेकर पूरी तरह से सचेत हैं।

    उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी स्थिति है जहां मैं किसी भी कीमत पर जीत नहीं सकता। अगर मैं शादी में शामिल होता हूं, तो मेरी आलोचना होगी और अगर नहीं जाता हूं, तो भी ‘फेक न्यूज’ मेरी धज्जियां उड़ा देगी।” हालांकि, इन सब के बीच ट्रंप ने नवदंपति को उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

    पिता के नक्शेकदम पर हैं डॉन जूनियर
    ‘डॉन जूनियर’ के नाम से मशहूर ट्रंप के बड़े बेटे अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी ‘द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन’ में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह अपने पिता के राइट-विंग ‘MAGA’ यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन वाले राजनीतिक एजेंडे के सबसे मुखर और मजबूत समर्थकों में गिने जाते हैं। उन्हें अक्सर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ साये की तरह देखा जाता है। इसी महीने की शुरुआत में दोनों को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट से एक साथ व्हाइट हाउस लौटते हुए देखा गया था।

    राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि डॉन जूनियर भी अपने पिता की राह पर चल सकते हैं। पिछले साल ही उन्होंने संकेत दिया था कि वह ‘भविष्य में कभी’ राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप का दूसरा और अंतिम कार्यकाल जनवरी 2029 में खत्म हो रहा है, और रिपब्लिकन पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपना अगला उत्तराधिकारी नहीं चुना है।

    Share:

  • राजस्थान: ग्रीष्मावकाश के चलते बची बच्चों की जान, स्कूल बरामदे की 11 पट्टियां गिरीं, बड़ा हादसा टला

    Sat May 23 , 2026
    चित्तौड़गढ़। राजस्थान (Rajasthan) के चित्तौड़गढ़ जिले (Chittorgarh District) के भूपाल सागर क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाशमा (Government Higher Secondary School, Jashma) में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल भवन के बरामदे की छत की 11 पट्टियां अचानक गिर गईं। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात हुई और फिलहाल स्कूलों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved