वाशिंगटन, प्रेट्र। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच कोरोना की जांच के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। भारत, अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट कर रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस परीक्षण में शानदार काम करने के लिए उनकी प्रशंसा की। ट्रंप ने दावा किया कि दुनियाभर में अभी सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट अमेरिका कर रहा है, जिसकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है। इस दौरान ट्रंप ने पिछले प्रशासन के दौरान स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को पूरी तरह से फेल बताते हुए उन पर जमकर हमला बोला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved