
भोपाल। राजधानी में 6 साल की मासूम से हेवानियत का मामला सामने आया है। पीडि़त बच्ची रोयसेन रोड स्थित बायपास से सटे एक गांव की निवासी है। मासूम रोजाना की तरह अपनी फीमेल ट्यूटर से पढऩे उसके घर गई थी। जहां कुछ देर पढ़ाने के बाद में उसकी टीचर तीन छात्रों को भाई की देख रेख में छोड़कर पड़ोस में किसी काम से गई थी। इसी बीच आरोपी ने दोनों बच्चों को छुट्टी दी और बच्ची के साथ ज्यादती व अप्रकृत्कि कृत्य किया। बाद में बच्ची रोती हुई घर पहुंची तथा उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने ज्यादती, व पॉक्सो की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मासूम चीखी तो दबा दिया था मूंह, दी हत्या की धमकी
उसने मासूम से जबरन मुख मैथुन कराने लगा तो बच्ची चीखने लगी तो उसने बच्ची का मुंह दबा दिया। मासूम को हत्या करने की धमकी दी और थोड़ी देर बाद उसने मासूम को भी घर भेज दिया। घर जाकर बच्ची ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। देर शाम मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार व पॉक्सो की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved