मनोरंजन

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा भी Covid-19 की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन

डेस्क। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 81 दिन बाद बढ़कर 2,14,004 हो गया है। इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की तेज चाल के कारण दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 26,538 नए केस मिले हैं। इनमें मुंबई में 15,166 मरीज हैं।

अब टीवी के जाने-माने एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। वे अपनी पत्नी के साथ होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।


इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘नए साल की क्या पॉजिटिव शुरुआत हुई है। मैं अपनी पत्नी और लियो के साथ होम क्वारंटीन हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोगो मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें और मास्क जरूर पहनें।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता, सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

Share:

Next Post

इंदौर में डेल्टा और ओमिक्रॉन के मिक्स मरीज, लोग सतर्कता बरतें

Thu Jan 6 , 2022
कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक 10 हजार से अधिक बेड की व्यवस्था, हालांकि कल तक 68 मरीज ही अस्पताल में भर्ती… भीड़ भरे आयोजनों से बचने और मास्क लगाने की सलाह इंदौर। कोरोना मरीजों (corona patients) की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कल महीनों बाद 512 मरीज 24 घंटे में मिल गए, […]