मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत

कोल्हापुर। मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले-जाधव (Kalyani Jadhav) का सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया। 32 वर्षीय कल्याणी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur in Maharashtra) में डंपर ने टक्कर मारी। कल्याणी रेस्टोरेंट बंद करके वापस घर लौट रही थीं। वह अपनी बाइक पर थीं। उनका रेस्टोरेंट हलोंडी सांगली फाटा में स्थित है। हादसा उनके रेस्टोरेंट के पास हुआ। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल्याणी शनिवार देर शाम घर जा रही थीं। तभी सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर हलोंडी चौराहे के पास हादसा हो गया। पुलिस ने कहा, ‘उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।‘ इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कल्याणी को टक्कर मारने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कोल्हापुर के शिरोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


कल्याणी मराठी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने ‘तुज्यात जीव रांगला’ और ‘दक्खनचा राजा ज्योतिबा’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। कल्याणी ने हाल ही में कोल्हापुर में एक रेस्टोरेंट खोला जहां वह खुद ही कस्टमर्स को देखती थीं। सोशल मीडिया पर कल्याणी काफी एक्टिव थीं। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।

Share:

Next Post

तुर्की की राजधानी में बड़ा बम धमाका, 1 की मौत, कई लोग घायल

Sun Nov 13 , 2022
इस्तांबुल। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल (Turkey’s capital Istanbul) के टकसिम स्क्वायर से बम धमाके की खबर आ रही है। धमाके में एक की मौत होग गई है। अब तक 10 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। धमाका रविवार को इस्तांबुल की सबसे व्यस्त इलाके में हुआ। इस मुख्य पैदल मार्ग (Main Street) […]