img-fluid

TV एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, हाथ में लगी चोट

April 20, 2024

मुंबई (Mumbai) ! टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट हो गया है। उनके पति विवेक दहिया भी साथ थे। उनकी पीआर टीम (PR Team) ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे की जानकारी दी है कि दिव्यांका का इलाज चल रहा है।

पीआर टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट शेयर किया। इसी पोस्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका लाइव कैंसिल किया जा रहा है, क्योंकि विवेक उनके साथ हॉस्पिटल में हैं। एक्ट्रेस के साथ हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।



दूसरी स्टोरी में दिव्यांका की बाजू का एक्स-रे शेयर किया गया है। उसमें लिखा है, “दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जानकारी मिली है वो सुरक्षित हाथों में हैं।”

कुछ दिनों पहले दिव्यांका की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के बाद दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने लिगामेंट सर्जरी के बारे में जानकारी दी कि कैसे उनकी लिगामेंट सर्जरी हुई और उसके बाद वह कैसे ठीक हो रही हैं। अब दिव्यांका के एक्सीडेंट के बाद फैंस भगवान से उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Share:

  • किरण राव ने बेटे आजाद के जन्म के पहले पांच सालों तक झेला था मिसकैरेज

    Sat Apr 20 , 2024
    मुंबई (Mumbai) ! फिल्म निर्माता-निर्देशक किरण राव (Kiran Rao) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने गर्भपात (Your abortion in the interview) की घटना के बारे में बात की। किरण ने कहा कि आजाद के जन्म से पहले उन्हें कई दर्द और परेशानियों से गुजरना पड़ा। किरण राव ने एक इंटरव्यू में कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved