मनोरंजन

TV की गोपी बहू ऑनस्क्रीन देवर से रचाने जा रही शादी

छोटे पर्दे के बड़े और हिट सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ (Stay together, my love) फेम गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। देवोलीना (devoleena) ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर जहां कुछ फैंस उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं कुछ उनके दूल्हे राजा को देखकर हैरान भी हैं।


देवोलीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनकी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हो रही है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ इसमें उनके ऑनस्क्रीन देवर विशाल सिंह नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे विशाल से ही शादी करने जा रही हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई है। हल्दी के अलावा देवोलीना के हाथ और पैरों में ब्राइडल मेहंदी भी लगी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में देवोलीना और विशाल बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

Share:

Next Post

गुरुवार का राशिफल

Thu Dec 15 , 2022
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.25, ऋतु – शीत पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी, गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]