img-fluid

Twitter ला रहा सर्किल फीचर, आपका ट्वीट सिर्फ उन्हें ही दिखेगा जिन्हें आप दिखाना चाहेंगे

May 31, 2022


नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। Twitter के इस फीचर का नाम सर्किल है। ट्विटर सर्किल फीचर आने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि आपका ट्वीट किसे दिखेगा और किसे नहीं। दरअसल ट्विटर का यह फीचर आपको एक ग्रुप या सर्किल बनाने की सुविधा देता है जिसके आपके ट्वीट आपके द्वारा बनाए गए ग्रुप में ही दिखेंगे।

सर्किल में रख सकेंगे 150 लोगों को
Twitter की टेस्टिंग के मुताबिक सर्किल फीचर के आने के बाद इसमें अधिकतम 150 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। ट्विटर का यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के क्लोज फ्रेंड्स फीचर्स जैसा ही है। सीधे शब्दों में कहें तो आप अपने कुछ खास ट्वीट के लिए फॉलोअर्स तय कर सकेंगे जिसके बाद आपका वह ट्वीट सिर्फ उन्हें ही दिखेगा।


ट्विटर का यह फीचर धीरे-धीरे यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर की खास बात यह है कि सर्किल में शामिल लोग ही किसी ट्वीट पर रिप्लाई कर पाएंगे या फिर लाइक या री-ट्वीट कर पाएंगे।

ट्विटर सर्किल फीचर का इस्तेमाल कैसे करें
पहला काम यही है कि अपने ट्विटर अकाउंट को लॉगिन करें। अब प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और कंपोज ट्वीट के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको Audience का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद न्यू सर्किल का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप सर्किल बना सकते हैं और लोगों को जोड़ सकते हैं। आप सर्किल को एडिट भी कर सकते हैं।

Share:

  • सुबह से शुरू हुआ धर्म, संस्कृति, सम्मान और उत्सव का गौरव

    Tue May 31 , 2022
    इन्दौर।  देवी अहिल्या के जन्मोत्सव (Birthday of Goddess Ahilya) पर आज शहर गौरव दिवस (gaurav divas) मना रहा है। इंदौर की संस्कृति के अनुरूप आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें धर्म, संस्कृति और आधुनिकता का समावेश किया गया है। सुबह राजबाड़ा चौक स्थित अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शहर में कार्यक्रमों की शृंखला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved