इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सुबह से शुरू हुआ धर्म, संस्कृति, सम्मान और उत्सव का गौरव

इन्दौर।  देवी अहिल्या के जन्मोत्सव (Birthday of Goddess Ahilya) पर आज शहर गौरव दिवस (gaurav divas) मना रहा है। इंदौर की संस्कृति के अनुरूप आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें धर्म, संस्कृति और आधुनिकता का समावेश किया गया है। सुबह राजबाड़ा चौक स्थित अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शहर में कार्यक्रमों की शृंखला की शुरुआत हुई। पूरे शहर में रंगोली बनाकर उत्सव मनाया जा रहा है और जिन्होंने इंदौर को यह गौरव दिलाया, ऐसे लोगों का सम्मान भी किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश में शहरों, गांवों और कस्बों के स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। आज देवी अहिल्या के जन्मोत्सव को गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई है। सुबह राजबाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इनमें महाराष्ट्रीयन, धनगर, पाल और गुर्जर समाज के लोगों की संख्या अधिक थी। सुबह दशहरा मैदान से अहिल्या भक्त मंडल द्वारा वाहन रैली निकाली गई, जो राजबाड़ा पहुंची और रैली में शामिल सभी लोगों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महेश्वर के महाराजा यशवंतराव होलकर ने भी माल्यार्पण कर देवी अहिल्या को नमन किया। इस मौके पर शहर के नामी 51 बैंड द्वारा अहिल्या माता को सलामी दी गई और भजनों के साथ राष्ट्रीय धुनें बजाई गईं। बैंडों की प्रस्तुति सुनने के लिए राजबाड़ा पर सुबह से भीड़ लग गई। इसके साथ ही 80 भजन मंडलियां भी शहर के अलग-अलग इलाकों से राजबाड़ा पहुंचीं। इनमें कई भजन मंडलियों ने मराठी में भजनों की प्रस्तुति दी। अण्णा महाराज द्वारा हर साल की तरह शिवलिंग की पूजा कर हवन किया गया। सुबह से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला शाम को नेहरू स्टेडियम में समाप्त होगा, जहां पाश्र्वगायिका श्रेया घोषाल और मनोज मुंतशिर प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम रखे गए हैं।

रंगों से शहर हुआ रंगबिरंगा 75 चौराहों पर सजी रंगोली

गौरव दिवस को लेकर शहर के 75 चौराहे आज सुबह से रंगों से सराबोर नजर आए। रंगोली बनाने वाली 10 टीमों ने ढाई घंटे में शहर के चौराहों को रंगों से गुलजार कर दिया। 80 से ज्यादा महिलाओं और पुरुष कलाकारों ने सुबह पांच बजे से जाकर अपने-अपने क्षेत्र में रंगोली बनाने का काम शुरू किया। टीम को लीड करने वाले लोगों का कहना है कि रंगों से उत्सव का माहौल नजर आता है, इसीलिए शहर में गौरव दिवस उत्सव पर रंगोली बनाना तय किया गया। कई जगह पर कल शाम से ही रंगोली बना दी गई थी। राजबाड़ा, रीगल, गांधी हॉल जैसी प्रमुख जगह आज  सुबह रंगोली से सजाई गर्इं। इसमें संस्कार भारती और नमो नमो शंकरा की टीम का सहयोग रहा। ऐसा लग रहा है मानो शहर कोई उत्सव मना रहा हो। कई लोगों ने तो अपने घर के बाहर भी रंगोली सजाई है।

Share:

Next Post

स्टेडियम में बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश, डेली कॉलेज तक पार्किंग व्यवस्था, रोशनी के साथ रेड कारपेट बिछाए

Tue May 31 , 2022
इन्दौर। गौरव दिवस (pride day) के तहत आज प्रमुख आयोजन नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) में आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल और गीतकार मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति होगी। स्टेडियम में बिना पास प्रवेश नहीं दिया जाएगा और पार्किंग की […]